गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी पुलिस ने दो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाई की है। मार्च में पिकअप वाहन से आठ गौवंश लाद बिहार ले जा रहे बिहार के दो तस्करों को तुर्कपट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उन दोनों तस्करों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद मुस्ताक पुत्र अन्सारुल हक जिला सुपौल बिहार और उसके सह अभियुक्त सदस्य संतोष कुमार यादव पुत्र रामबालक यादव जिला मधुबनी का एक संगठित गिरोह है। पुलिस की विवेचना में स्पष्ट हुआ कि यह गिरोह संगठित होकर अपने साथियों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने का कार्य करता है। इससे अवैध सम्पत्ति अर्जित करता है। इसको गंभीरता से लेते हुए इन दोनों तस्करों के विरूद्ध पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई।