फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चचेरे ससुर की हत्यारोपी बहू को पुलिस ने भिजवाया जेल

Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के मंसाछापर टोला में बुधवार को नाली का गंदा पानी फेंकने को लेकर उपजे विवाद में बुजुर्ग की जान लेने वाली चचेरी बहू को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त लाठी को पुलिस ने आरोपी महिला के निशानदेही पर बरामद कर लिया है। मंसाछापर टोला की आरोपी महिला रीना देवी पत्नी राजकुमार उर्फ निरंजन ने जंत्री के दरवाजे पर गंदा पानी फेंक दिया था। जंत्री यादव ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगी। इस दौरान लाठी से सिर पर वार कर बुजुर्ग जंत्री की जान ले ली। पुलिस इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त लाठी को इसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया। एसओ आलोक यादव ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें