फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बहन की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 17 Sep 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। भठही खुर्द में नौ सितंबर को 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर उसके शव को गन्ने के खेत में फेंकने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे पर हत्या का केस दर्ज किया था। सोमवार को आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

भठही खुर्द के संवरू कुशवाहा नौ सितंबर को पत्नी के साथ कहीं गए थे। रात में घर पर उनका बेटा गोविंद कुशवाहा, बेटी माधुरी कुशवाहा के अलावा दो छोटे बच्चे थे। आपस में विवाद के बाद गोविंद ने रात में दुपट्टे से गला कसकर माधुरी की हत्या कर दी थी। शव को अवधेश यादव के गन्ने के खेत में फेंक दिया था। सुबह के सभासद जयप्रकाश राव ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से माधुरी की मौत की पुष्टि हुई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात भी स्वीकार की है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें