फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोनू की मौत मामले में पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज

Sat, 28 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के अहीर टोली निवासी युवक जिसका शव नहर में मिला था, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पानी से डूबने से मौत होने की बात सामने आई है लेकिन पुलिस रेलवे स्टेशन से लेकर चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। चंदरपुर गांव के अहीर टोली निवासी 25 वर्षीय सोनू कुशवाहा पांच दिन पहले लखनऊ से घर आया था। वह बुधवार की रात करीब 10 बजे अपने घर से एक युवक के साथ लखनऊ जाने के लिए छपरा गोमती ट्रेन पकड़ने के लिए रामकोला स्टेशन गया। उसके साथ गया युवक उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला आया। दूसरे दिन गांव के बगल में बह रही बड़हरा ब्रांच (नहर) में शव मिलने के बाद परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रामकोला थाने के एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता के कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं तथा रिपोर्ट में डूबने से मौत बताई गई है। फिर भी पुलिस रेलवे स्टेशन से लेकर चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उसने मोबाइल फोन भी नहीं लिया था, वह घर पर था। अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें