फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने बिछड़े बेटे को मां से मिलाया

Sun, 04 Feb 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बाजार में बिछड़ गए बालक को पुलिस ने उसकी मां से मिला दिया। गांधी चौक पर रोते हुए भटक रहे बालक पर पुलिस की नजर पड़ी। एक घंटे प्रयास के बाद पुलिस ने बालक को उसकी मां से मिलाया। थाने पहुंचे घर वालों को पुलिस ने बालक को सुपुर्द कर दिया। पकवाइनार निवासी मुस्तफा की रिश्तेदारी कसया के पिपरहिया में है। मुस्तफा की पत्नी खैतून नेशा बालक के साथ कसया बाजार करने आई थीं। उसी दौरान बालक कहीं चला गया। कुछ देर बाद गांधी चौक पर उसे रोता हुआ देख एसआई गौरव श्रीवास्तव, अतुल वर्मा और कांस्टेबल अजीत सिंह उसे थाने ले गए और परिजनों की तलाश शुरू कर दी। करीब आधा घंटा में पुलिस ने बालक की मां को ढूढ़ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें