पटहेरवा/समउर बाजार। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक गांव के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पिपरा कनक निवासी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया में वाद दाखिल किया था कि 18 अगस्त को गांव का एक व्यक्ति घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। इसकी शिकायत उनके परिजनों से करने पर उनके परिजन उल्टे उन्हें ही अपशब्द बोलने लगे। इसकी तहरीर कई बार थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। संवाद