फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 16 Apr 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना तीन अप्रैल की शाम की है। नौरंगिया गांव के पूरब टोला निवासी संजय शर्मा और धर्मेंद्र शर्मा बाइक से बाजार कर घर लौट रहे थे। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार संजय और धर्मेंद्र दोनों घायल हो गए थे। हादसे के दिन से ही परिवार के लोग गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में दोनों का इलाज करा रहे थे। रविवार को घायल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें