मंसाछापर। बार्डर से सटे बिहार के नदी थाना पुलिस ने वाहन की जांच के दौरान एक आरोपी के साथ एक हजार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसओ संजय यादव ने बताया कि नैनहा पुलिस चेक पोस्ट पर वाहन की जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से बिस्किट लदी एक पिकअप तेज रफ्तार से आते दिखा। उसे रोक कर जांच किया गया, तो उस पर अंग्रेजी शराब बिस्कुट के नीचे छुपा कर रखा मिला।
पुलिस ने कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र पुरैना गांव निवासी चालक अवनीश को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि शराब की खेप मोतिहारी ले जा रहे थे। पुलिस चालक से पूछताछ के आधार पर असली धंधेबाज को चिह्नित कर गिरफ्तार करेगी। मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को चालक को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है।