कसया। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में नूरी टोला में बृहस्पतिवार की देर शाम को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। अनीश वारसी समेत चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दे दी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव पहुंची पुलिस तो मालूम हुआ कि गोली चलने की सूचना गलत है। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट में जेल से हाल ही में रिहा हुए एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आ रहा है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि गोली चलने सूचना मिली थी। पूछताछ में पता चला दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। मौके से मिले लोगों का इलाज कराया। अभी कोई तहरीर नही मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
0000