फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के घर कुर्की नोटिस देने पहुंची पुलिस

Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के मदनपुर इनरहा गांव में कोतवाली पुलिस दो दशक पूर्व मुठभेड़ में मारे गए शातिर बदमाश के घर की न्यायालय द्वारा कुर्की आदेश की उद्घोषणा व अनुपालन कराने के लिए पहुंची। जहां पुलिस उसके परिजनों को नोटिस तामिला कराया तो पता चला कि दो दशक पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। कसया थाने के मदनपुर इनरहा गांव का रहने वाला मनोज पांडेय शातिर बदमाश था। उसके विरुद्ध कुशीनगर के अलावा दूसरे जनपद में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत थे। पडरौना कोतवाली में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत था। जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में चल रही है। लंबे समय से उसके अनुपस्थित पाए जाने पर पिछली सुनवाई की तिथि 25 अप्रैल 2025 को न्यायालय की ओर से उसके घर की कुर्की की उद्घोषणा की गई। न्यायालय के इस आदेश के अनुपालन के क्रम में पडरौना कोतवाली की पुलिस मनोज पांडेय के घर पहुंची। परिजनों को कुर्की की उद्घोषणा से जुड़े नोटिस की तामिला कराई। जसके बाद उन्हें परिजनों ने बताया दो दशक पूर्व नेपाल में मुठभेड़ के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें