फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रार्थना सभा के विरोध पर पुलिस ने धर्मग्रंथ कब्जे में लिया

Mon, 31 Jul 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हनुमानगंज गांव में चल रहे ईसाई धर्म प्रार्थना में पहुची पुलिस।संवाद
विज्ञापन
- हनुमानगंज गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हनुमानगंज में रविवार को एक बगीचे में ईसाई धर्म की प्रार्थना का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मग्रंथ सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिया। प्रार्थना सभा में धर्म गुरु सभी तरह की बीमारी व कष्ट दूर करने का प्रलोभन देकर धर्म से जुड़ने की बात कह रहे थे। पुलिस ने भीड़ को हटा दिया।
हनुमानगंज गांव में एक बगीचे में तुर्कहां, हनुमानगंज, भगवानपुर एवं पकड़ी गांव की करीब 25 महिलाएं और किशोरियां को कुछ लोग ईसाई धर्म के बारे में बता रहे थे। इस पर गांव के अन्य लोग भड़क गए। इसमें शामिल लोगों पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में शामिल कराने का कुचक्र रचने का आरोप लगाने लगे। ईसाई धर्म से जुड़ने के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाने लगी। इस पर पुलिस से बहस हुई। पुलिसकर्मियों ने धार्मिक पुस्तक को कब्जे में ले लिया और उपस्थित लोगों को हटा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पटेल का कहना है कि गांव में मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें