फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में भागे गैंगस्टर के घर पुलिस ने मारा छापा, फिर भाग निकला

Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। सीओ के नेतृत्व में दो थाने की फोर्स ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त अंकित पांडेय के घर पर शुक्रवार को छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसके परिजनों को चेतावनी दी कि अगर हाजिर नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। घर भी ध्वस्त हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद खड्डा के सीओ संदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में खड्डा व हनुमानगंज थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से खड्डा कस्बा निवासी अंकित पांडेय के घर छापा मारा। आरोपी घर पर वह मौजूद नहीं था। पुलिस ने घर पर मौजूद परिजनों से जानकारी चाही, लेकिन कुछ बता नहीं पाए। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अंकित हाजिर हो जाए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। संपत्ति जब्ती के साथ ही घर पर बुलडोजर चल सकता है।
बताते चलें कि इंदर चौधरी निवासी ग्राम जैनीपुर थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज, गोविंद पटेल वार्ड नंबर-9 शिवाजी नगर खड्डा और अंकित पांडेय निवासी वार्ड नंबर-7 इंदिरानगर पर आरोप लगा था कि दो मार्च, 2023 को थाना क्षेत्र के मठिया गांव में हुई चोरी में शामिल थे। 26 मार्च को चोरी के डीजे व अन्य सामान बिहार बेचने ले जाते समय पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। गोली भी चली थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से अवैध असलहा, कार व अन्य सामान बरामद हुआ था। तीनों को जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर हैं। इस मामले में नामजद अंकित पांडेय सहित तीन लोगों के विरुद्ध खड्डा थाने की पुलिस ने गैगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। इसी सिलसिले में अंकित की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में खड्डा के सीओ संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अंकित पांडेय गैगस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित है। इसे गिरफ्तार करने के लिए दविश दी गई है। अगर हाजिर नहीं हुआ तो संपत्ति जब्त करने सहित घर ध्वस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें