फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात की दावत में पुलिस की दबिश, हथियारबंद बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे में शनिवार देर रात चल रही दावत में पुलिस की दबिश से अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने भगदड़ के बीच संदिग्धों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पांच से अधिक हथियारबंद बदमाशों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि इन संदिग्ध बदमाशों के पास से असलहा, विस्फोटक समेत कई गैरकानूनी चीजें बरामद हुई हैं। एक संदिग्ध को लेकर पुलिस रविवार को उसके घर भी पहुंची और वहां से कुछ गैरकानूनी सामग्री बरामद की गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी स्पष्ट बताने से कतराते रहे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि तमकुहीराज कस्बे में शनिवार की देर रात एक जगह पर दावत में कुछ लोग शामिल हुए थे। इसी बीच वहां कई थानों की पुलिस पहुंच गई। इससे भगदड़ मच गई। दावत में शामिल संदिग्ध भागने लगे। सूत्रों का कहना है कि हथियारबंद पांच बदमाशों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। उनके पास से एक लग्जरी वाहन के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
मामले की जानकारी के बाद संदिग्धों के करीबी रात में ही थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण कोई मुलाकात नहीं कर सका। रविवार की सुबह भी संदिग्धों के करीबी थाने पर जमे रहे। पकड़े गए संदिग्धों में एक तमकुहीराज कस्बे का नवधनाढ्य भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस उसे लेकर उसके घर पर भी गई थी। यह भी चर्चा है कि उसके घर से भी पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं।
विज्ञापन


0
एक संदिग्ध को छोड़ने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

सूत्रों के अनुसार दावत के दौरान पुलिस ने पांच से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया था। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की भी चर्चा है। इस मामले में रविवार की दोपहर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक संदिग्ध को छोड़े जाने की बात कही। हालांकि, पुलिस अधिकारी पूरे दिन इस प्रकरण पर बात करने से कतराते रहे।



0

गुडवर्क को लेकर देर शाम तक माथापच्ची
माना जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों को दबोचने के बाद पुलिस जल्द ही किसी बड़े मामले का खुलासा कर सकती है। रविवार देर शाम तक पुलिस अफसर गुडवर्क को लेकर माथापच्ची करते रहे। सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध इलाके के रसूखदार और राजनीतिक हनक वाले हैं। तमकुहीराज कस्बे के साथ ही आसपास के इलाकों में भी इस मामले की चर्चा तेज है।
00
कोट
कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनसे जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी संदिग्धों के पास से बरामद हुई है, जिसकी जांच चल रही है। कार्रवाई में गोपनीयता बरती जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- संतोष कुमार मिश्रा, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें