एसओ विनय कुमार सिंह ने त्योहारों को आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अराजक तत्वों को चिह्नित कर लिया है। त्योहारों में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी देने को कहा।
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें नवरात्रि और रमजान पर्व पर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने चेताया कि त्योहारों पर खलल डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसओ विनय कुमार सिंह ने त्योहारों को आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अराजक तत्वों को चिह्नित कर लिया है। त्योहारों में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी देने को कहा।
इस दौरान एसआई राकेश रोशन सिंह, दुर्विजय सिंह, विश्वजीत राय, सुभाष यादव, प्रेम सागर साहनी, रामचंद्र निषाद, महेश भारती, छोटेलाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद