पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना के मडार बिंदवलिया में क्रांति चौराहा पुलिस चौकी का शनिवार को सांसद ने उद्घाटन किया। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि यह क्षेत्र अंतरजनपदीय इलाका से जुड़ा हुआ है। यहां पुलिस चाक-चौबंद रहे इसके लिए चौकी की स्थापना किया गया है। थाना की दूरी अधिक होने से फरियादियों को परेशानी होती थी। रायपुर भेडीहारी के रविन्द्र सिंह की कक्षा सात की छात्रा दीपिका सिंह ने चौकी परिसर में चार पेड़ लगाकर श्रमदान किया। विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, खड्डा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।