फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु तस्कर के घर पर पुलिस ने चस्पा की कुर्की की नोटिस

Fri, 20 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। बृहस्पतिवार कों पशुक्रूरता सहित विभिन्न धाराओं में वांछित व्यक्ति के घर पर पुलिस ने मुनादी कर नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई तरयासुजान पुलिस ने की। बताया जाता है कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव का निवासी लल्लन यादव पशुक्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में वांछित है। 11 सितंबर को आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। कई बार दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी ने न्यायालय में न तो आत्मसमर्पण किया और न ही जारी गैरजमानती वारंट में गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थगन आदेश ही प्राप्त कर सका।
विज्ञापन


न्यायालय ने पशु क्रूरता के आरोपी लल्लन यादव के खिलाफ धारा-82 के तहत तमकुहीराज पुलिस कों आदेश दिया। बृहस्पतिवार को तमकुहीराज थाने के अपराध निरीक्षक अरविंद यादव और उपनिरीक्षक विकास राय के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के घर मुनादी कर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। यदि इसके बाद भी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें