फाजिलनगर। पटहेरवा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोपहर कस्बा में बाइक रैली निकाली। इसमें पुलिस ने लोगों को शांति और सुरक्षा का एहसास कराया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण माहौल में होली का पर्व संपन्न कराने के प्रति गंभीर है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो पुलिस को तत्काल फोन करें। इसके बाद पुलिस ने बाबू बाजार, कॉलेज रोड, अस्पताल रोड समेत पूरे कस्बा का बाइक से भ्रमण किया। इस दौरान चौकी प्रभारी मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद