फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने खोली 11 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट

Sat, 12 Aug 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की जद में आए अधिकांश बदमाश हैं सलाखों के पीछे
विज्ञापन

गंभीर अपराध को अंजाम देने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जरायम की दुनिया से नाता रखने वाले 11 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट एसपी ने खोली है। इसमें अधिकांश बदमाश जेल की सलाखों में बंद हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में खलबली मची है। कसया थाने के जफरूद्दीन पर 28 केस दर्ज हैं।
कुशीनगर जिले में गो तस्करी, मादक पदार्थ की तस्करी के अलावा लूट, हत्या में शामिल बदमाशों का रैकेट सक्रिय है। स्थानीय थाने की पुलिस की निष्क्रियता की वजह से बदमाशों का हौसला बढ़ता जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को खुश करने और वाहवाही बटोरने के लिए कुछ थानेदार मिलकर हॉफ एंकाउंटर कर अपनी कुर्सी बचाने में माहिर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि 11 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें कसया थाना के सोहसा पट्टी गौसी गांव निवासी जफरूद्दीन पर 28 केस है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सोहसा खुर्द टोला चरिघरवा निवासी समशेर पर 12 केस।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के मडार बिंदवलिया टोला मुसहरी पट्टी निवासी मनीष यादव पर 15 केस, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा टोला शिहुली निवासी विनोद यादव पर पांच केस, सेवरही थाना क्षेत्र अजय नगर बभनौली निवासी अरविंद पर सात केस, खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा निवासी भोला उर्फ अली पर छह केस, चौराखास थाना क्षेत्र के रामपुर हफीजुल रहमान पर पांच केस, जटहा बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग नोनिया पट्टी निवासी विजय प्रताप विश्वकर्मा पर तीन केस, तरया सुजान थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी निलेश कुशवाहा पर चार केस, बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन निवासी नवी रसूल पर दस केस, हाटा थाना क्षेत्र के छोटी मस्जिद कस्बा निवासी अमजद पर छह केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें