फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

Sun, 04 Aug 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रास्ते में यदि कोई अनहोनी हो या कोई परेशान करे तो घबड़ाएं नहीं। विपरीत परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें। संबंधित आरोपी के बारे में पुलिस को बताएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। आपकी गोपनीयता छिपाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें रामकोला थाने की महिला कांस्टेबल शालू उपाध्याय ने कहीं। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज परिसर में उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस के टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह गंभीर है। किसी भी महिला की सुरक्षा के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने छात्राओं को 1090, 112, 1098, 1033 समेत अन्य पुलिस की टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अंजू सिह, अंजूम आरीफ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें