फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 23 Feb 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की सूचना पर बुधवार की देर रात एसपी धवल जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश मातहतों को दिए। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव में वाहन चलाने वाला युवक चार साल की चचेरी बहन को खेलने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर वह उसे कमरे में छोड़कर भाग गया। रोती बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। साइकिल से परिजन बच्ची को लेकर थाने पर पहुंचे। वहां से पुलिस उसे सीएचसी ले गई। बच्ची के पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विक्की पर दुष्कर्म, पाॅक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। इस घटना की सूचना पर बुधवार की रात करीब 11 बजे एसपी धवल जायसवाल गांव में पहुंचे। उन्होंने बच्ची के परिजनों सहित अन्य लोगों से बात करके जानकारी ली।
गांव के लोगों ने एसपी को बताया कि आरोपी एक व्यक्ति का वाहन चालक है। नशे का आदी युवक अक्सर गांव की महिलाओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी करता है। उसकी हरकत की वजह से आसपास की महिलाएं और बच्चियां उसके घर पर मौजूद होने पर बाहर नहीं निकलती हैं। दो साल पूर्व युवक की शादी हुई थी। वह एक साल के बच्चे का पिता है। विवाद होने की वजह से उसकी पत्नी मायके चली गई है। लोगों ने एसपी को बताया कि पूर्व में भी उसकी शिकायत हो चुकी है, लेकिन वह हर बार थाने पर समझौता करके छूट जाता है। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें