फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु तस्करों की जमानत लेने वालों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Wed, 02 Oct 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जाली नोट व अन्य गैर कानूनी सामान के साथ पकड़े गए आरोपियों की प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वालों से भी सांठगांठ रही है। एक साल के भीतर पशु तस्करी के मामले में जेल भेजे गए कुशीनगर के तस्करों की गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है। यही नहीं, तस्करों को जेल से रिहा कराने में जमानत लेने वालों की भी पुलिस कुंडली खंगाल रही है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए जमानतदारों के बैंक से लेकर सभी रिकॉर्ड को तलाशने के लिए एसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की जांच में कुछ संदिग्ध निशाने पर भी आये हैं, जिन्हें जल्द हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जाली नोट व अन्य गैर कानूनी सामान के साथ अब तक 11 शातिर गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। 11वें आरोपी, जो पशुओं की तस्करी में संलिप्त था, उसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धरदबोचा था। उसके पकड़े जाने के बाद से ही यह चर्चा होने लगी थी कि जाली नोट को अवैध कार्यों जैसे पशुओं की तस्करी, मसाला की तस्करी आदि के जरिए खपाया जाता था। सूत्रों का कहना है कि पशु तस्करी में लिप्त आरोपियों के सलाखों के पीछे जाने के साथ उनके कई मददगार भी तैयार हो जाते हैं। इसमें कई दफा उनके रिश्तेदार तो कई बार उनके अवैध धंधे में शामिल साथी भी बतौर मददगार के रूप में सामने आकर जमानत तक कराते हैं। ऐसे में अब जब जाली नोट के मामले में पशु तस्करों की भी संलिप्तता की बात सामने आई है तो पुलिस एक साल के भीतर जेल भेजे गए तस्करों व उन्हें रिहा कराने वाले जमानतदारों की कुंडली भी खंगालने लगी है। रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस न केवल जमानतदारों के इतिहास और संबंधों का पता लगा रही है, बल्कि उनके आय के अनुसार उनकी संपत्ति और उनके बैंक खातों की भी जांच कर रही है।
0
चिह्नित किए गए 15 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ करेगा एटीएस

जाली नोट व गैर कानूनी सामान बरामद किए जाने के मामले की जांच कर रहा एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) जिले में डेरा डाल रखा है। अलग-अलग एंगल से प्रकरण की जांच के दौरान कई अहम सबूत भी हाथ लगे हैं। इस मामले में आरोपियों से जुड़े 15 से अधिक संदिग्धों को भी चिह्नित किया गया है। कुछ लोगों से एटीएस अलग-अलग पूछताछ भी कर चुकी है। शेष संदिग्धों से भी जल्द एटीएस पूछताछ करेगा।
विज्ञापन

कोट
एक साल के भीतर पशु तस्करी में जेल भेजे गए तस्करों के रिकॉर्ड निकालने के लिए सभी थानों को निर्देश दिया गया है। इनके जेल जाने के बाद इनकी जमानत के लिए पैरवी करने वाले व्यक्ति के संबंध और उसके इतिहास की भी जांच की जा रही है। बैंक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। -संतोष कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें