फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही काल डिटेल, परिचित पर संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस खंगाल रही काल डिटेल, परिचित पर संदेह
विज्ञापन

पूजा हत्याकांड, संदिग्धों से नहीं मिला खास सुराग
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव के मेंहदीगंज टोला में मंगलवार रात हुई पूजा की हत्या के मामले में पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ में खास जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की रात पूजा घर में अकेली थी, इसलिए माना जा रहा है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है।
मंगलवार रात पूजा की हत्या उसके कमरे में कर दी गई थी। पूजा के साथ उसकी बहन भी रहती थी, लेकिन शाम को वह पूजा के दोनों बच्चों को लेकर घर चली गई थी। रात में किसी ने पूजा की हत्या कर दी। बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। पूजा के पति राजेश की दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के दो बच्चे हैं। एक दो वर्षीय तो दूसरा छह साल का है। पति की मौत के बाद घर में अकेले होने पर पूजा छोटी बहन अंजू को साथ रखती थी। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि महिला की मौत में कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें