कप्तानगंज। कस्बा में रविवार को पुलिस ने अभियान चलाकर पतंग बेचने वाले दुकानों की जांच की। हालांकि किसी भी दुकान पर पुलिस की जांच में चीनी मांझा नहीं मिला। पुलिस ने चेताया कि यदि किसी भी दुकान पर चीनी मांझा मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने कस्बा के मंगल बाजार, शुक्र की बाजार, आजाद चौक और चांदनी चौक समेत अन्य बाजारों में पतंग बेचने वाले नौ दुकानों की जांच की। हालांकि पुलिस की जांच में कहीं भी चाइनीज मांझा नहीं मिला। पुलिस बताया कि चाइनीज मांझे की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी भी दुकान पर इसकी बिक्री मिली तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद