फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मुखबिर सेना रखेगी बदमाशों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मुखबिर सेना रखेगी बदमाशों पर नजर
विज्ञापन

पडरौना। जिले में मुखबिर सेना के जरिए पुलिस बदमाशों पर नजर रखेगी। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी करते हुए मुखबिर उनकी सूचना थानेदारों को देंगे। कमजोर हो चुके मुखबिर तंत्र को दोबारा मजबूत करने के लिए एसपी ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी थानेदार, दरोगा और सिपाही अपने-अपने मुखबिर तैयार करें, जिससे पुलिस को घटनाओं के पर्दाफाश में मदद मिल सके। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के निर्देश सभी थानेदारों को दिए गए हैं।
पुलिस महकमे में इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का चलन बढ़ने के बाद अधिकांश घटनाओं का पर्दाफाश इसकी मदद से होने लगा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य संसाधनों की मदद से पुलिस अपराधियों को पकड़ रही है। इस लिए पुलिस का मुखबिर तंत्र भी कमजोर होता जा रहा है। थानों से जुड़े रहने वाले भरोसेमंद मुखबिरों का साथ छूट रहा है। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि मुखबिरों को महत्व नहीं दिया जा रहा है। इसलिए उनकी मदद नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

आभूषण कारोबारी की हत्या में मुखबिर ने दिया सुराग
छह जून 2022 को पटहरेवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी में स्वर्ण व्यवसायी जयराम वर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बिहार के गोपालगंज, थाना विजयपुर क्षेत्र के तैतरिया निवासी राजन पांडेय को गिरफ्तार किया। करीब एक माह बाद मुखबिर की मदद से पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में कामयाब हुई थी।
शराब के दुकानदार की हत्या का पर्दाफाश करने में नाकाम पुलिस
10 जुलाई 2022 की रात अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा बाजार में देसी शराब की दुकान के संचालक व्यास मुनि यादव (40) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस कुछ लोगों पर संदेह जताकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि मुखबिर तंत्र कमजोर से कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के लिए मुखबिर एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उसकी सूचना पर पुलिस कार्रवाई करती है। थानों के मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी सीओ, थानेदार, दरोगा और कांस्टेबल अपनी-अपनी मुखबिर सेना तैयार करेंगे, जिससे पुलिस को मदद मिल सके।
- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें