फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस मुख्यालय की टीम ने बौद्ध मंदिरों की परखी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 04 Jul 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। पुलिस मुख्यालय की टीम ने बुधवार को बौद्ध मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। टीम के सदस्य विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर लोगों से मिले और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था की जानकारी ली। महापरिनिर्वाण मंदिर, मथाकुवर, रामाभार स्तूप सहित म्यांमार, थाई मंदिर, चाइना, तिब्बती, भूटान आदि बुद्ध मंदिरों के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद स्थानीय पुलिस से वार्ता की। टीम का नेतृत्व कर रहे एसएस सोनकर ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था देखी गई है। मंदिरों की सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी। मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजाम के बारे में मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस दौरान एसआई एके त्रिपाठी चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल व पर्यटन थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें