गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी पुलिस ने शुक्रवार सायं क्षेत्र के राजापाकड़, गुरवलिया, तुर्कपट्टी आदि बाजारों में मार्च कर अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएचओ संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मार्च किया। बरवा राजापाकड़ पुलिस बूथ के सामने कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अगर अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी से कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। एसओ ने कहा कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने व अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का संदेश देने के लिए मार्च किया गया। इस दौरान एसआई विनायक यादव, राहुल सिंह, विनोद कुमार राय आदि मौजूद रहे। संवाद