मंसाछापर/समउर बाजार। पडरौना कोतवाली पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया तो समउर बाजार में सीआईएसएफ की टीम ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। पडरौना कोतवाली के बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा की अगुवाई में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने बांसी, जंगल सिंघापट्टी गंभीरिया, सोहरौना, त्रिलोकपुर बुजुर्ग, धौरहरा में पैदल मार्च कर लोगों से एक जून को मतदान करने की अपील की। चौकी प्रभारी गौरव वर्मा ने कहा कि चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करें। वहीं, मंगलवार की शाम तमकुही थाना क्षेत्र के समउर बाजार में सीआईएसएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह की अगुवाई में पैदल मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया। संवाद