तमकुहीराज। पांच जून को घर से गायब हुई सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों को सेवरही पुलिस ने सोमवार को बरामद कर उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। बरामद किशोरियों ने अपने पिता के करीबियों पर गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस विवेचना का हवाला देकर आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सेवरही थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक किशोरी को बीते मार्च में गांव का एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गए। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते पांच जून को किशोरी अपनी संगी बहन के साथ पुनः घर से गायब हो गई। परिजनों ने गांव के सात लोगों पर आरोप लगा सेवरही पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरियों की बरामदगी में जुटी थी। पुलिस ने बरामद कर बयान दर्ज कराया। पूछताछ के दौरान किशोरियों ने पिता के कुछ सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।