फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के पर्दाफाश के करीब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या के पर्दाफाश के करीब पुलिस
विज्ञापन

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुरम कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी (45) की हत्या के पर्दाफाश के करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुक्रवार की देर शाम बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच करके पुलिस टीम कुछ देर बाद लौट गई। बुुधवार की रात मुन्नी देवी की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। रात में करीब साढ़े नौ बजे बाजार से लौटे उनके बड़े बेटे प्रतीक ने पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना के समय बेटा प्रतीक सामान लेने बाजार गया था। तब वह घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे से पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। इस दौरान जो बातें सामने आईं, उनके अनुुसार, हत्या में किसी परिचित का हाथ है। सीसीटीवी फुुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। घटना की छानबीन के लिए शुक्रवार की शाम आठ बजे मोहल्ले में बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। कुछ देर के बाद पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि अभी मामले की छानबीन जारी है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें