फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने बैंक की सुरक्षा इंतजाम की ली जानकारी

Sun, 04 Jun 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी समउर बाजार। स्थानीय बाजार के अलावा अन्य बाजार में शनिवार को दोपहर पुलिस ने बड़ौदा यूपी बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र और एटीएम का निरीक्षण किया। पुलिस ने इन स्थानों पर उपलब्ध सुरक्षा इंतजाम की जांच कर मौजूद लोगों से पूछताछ की। समउर बाजार चौकी प्रभारी राजेश कुमार गौतम की अगुवाई में हेड कांस्टेबल उमाशंकर कुमार, कांस्टेबल सफदर अली, सूरज मिश्रा व ब्रजेश कुमार सिंह ने रगड़गंज, गगुंआ बाजार, रामकोला चट्टी आदि स्थानों पर खुले ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम और बैंक परिसर में मौजूद सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली।
विज्ञापन

समउर बाजार के बड़ौदा यूपी बैंक परिसर के आसपास खड़े लोगों से पूछताछ कर उन्हें सुरक्षा के प्रति चौकन्ना रहने के लिए प्रेरित किया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से एटीएम कक्ष में सहायता न लें। अनजान व्यक्ति से रुपये की गिनती न करवाएं। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें