फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने बैंकों का किया निरीक्षण

Tue, 02 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पीएनबी की पटहेरवा शाखा में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम की पुलिस ने की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा पुलिस ने सोमवार क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की जांच की। इसमें पुलिस ने बैंक में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इसके बाद बैंक परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक (अपराध) उमेश कुमार सिंह की अगुवाई में कांस्टेबल सूरज कुमार मौर्य, अर्जुन खरवार आदि पुलिस कर्मियों ने पटहेरवा पंजाब नेशनल बैंक और एटीएम समेत अन्य बैंकों की जांच कर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से एटीएम कक्ष में सहायता न ले। अनजान व्यक्ति को एटीएम कार्ड या पासवर्ड न दें। अनजान व्यक्ति को रुपये गिनने के लिए न दें। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें