मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत स्थित हरिओम चौक पर रविवार की शाम पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी अकित सिंह के नेतृत्व में जांच के दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल पाँच वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया, जिससे लगभग 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।