फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार बाॅर्डर पर पुलिस ने पकड़ी एक हजार पाउच शराब

Mon, 25 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बांसी पुलिस चौकी पुलिस ने रविवार की दोपहर बिहार जा रहे एक वाहन से 1008 पाउच शराब बरामद की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिहार बैरियर के पास बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक वाहन को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 21 पेटी में 1008 पाउच शराब मिली। पुलिस ने इस कार्रवाई में बिरजेश मांझी निवासी मठ मझरिया थाना गबनहा जिला बेतिया (पश्चिम चंपारण) को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाल सुशील शुक्ल, हेड कांस्टेबल बाबूराम, चंद्रप्रकाश मिश्रा, विपिन कुमार थाना शामिल रहे। सदर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि बांसी स्थित बिहार बैरियर के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक वाहन पर लदे 1008 पाउच शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



0
एक क्विंटल लहन नष्ट
मंसाछापर। कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघापट्टी में पुलिस ने छापामारी कर एक क्विंटल लहन नष्ट की है। बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस आने की जानकारी होते ही कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारी भाग गए। बरामद लहन को नष्ट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें