फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा

Wed, 03 Jul 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पटहेरवा में गोवध निवारण समेत पशु क्रूरता की धाराओं के तहत केस दर्ज था। साथ ही कसया थाने में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। इंस्पेक्टर राकेश रोशन सिंह ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र के करनपट्टी सरगटिया निवासी संतोष तिवारी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

घरेलू विवाद में मारपीट, केस दर्ज

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव पटनी निवासी बृजभान निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार की शाम करीब छह बजे घरेलू विवाद को लेकर उनके भाई गुप्तार निषाद अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। जाते वक्त उनके भाई ने जान से मारने की धमकी भी दी। इलाज कराने के बाद उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
पानी टंकी पर तैनात सुरक्षा गार्ड लापता
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया में निर्माणाधीन पानी टंकी पर तैनात गार्ड लापता है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रविंद्र यादव (36) ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर निवासी गुरवलिया पानी टंकी पर गार्ड हैं। परिजनों के अनुसार 28 जून की सुबह आठ बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले और देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। एसओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर गार्ड की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

फरार अभियुक्त गिरफ्तार

तरयासुजान। तरयासुजान थाने की पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अफरोज निवासी पसनारा थाना बेलहाकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, एसआई अमित सिंह, कांस्टेबल निशांत कुमार, आनंद कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें