पडरौना। कोतवाली पुलिस ने दूसरे समुदाय की युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसके खिलाफ पूर्व में एनबीडब्लू व सीआरपीसी के तहत नोटिस भी जारी किया गया था। आरोपी नईम निवासी सिधुआ बाजार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के अलावा सिधुआ बाजार चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार राय, मिश्रौली चौकी इंचार्ज विवेक कुमार पांडेय, कांस्टेबल मनोज यादव व हरिराम यादव शामिल रहे। संवाद