कप्तानगंज। पुलिस ने संतकबीर नगर जनपद के दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।
कप्तानगंज थाने के एक गांव की एक युवती के साथ संत कबीर नगर जनपद के थाना बेलहरा के ग्राम सभा कुशहरा निवासी गोपी उर्फ गोपीचंद्र पुत्र श्यामू उर्फ गोला ने दुष्कर्म किया था। उसके खिलाफ कप्तानगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 246/2024 धारा 363/376 भादवि दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया की आरोपी गोपी उर्फ गोपीचंद को उसके घर से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।