कसया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कसया पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सिद्धार्थ मौर्य निवासी वार्ड नं 13 गोला बाजार पशु अस्पताल के सामने को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रामनरेश यादव, कमलेश, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
बाजार गए व्यक्ति की बाइक चोरी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बगही निवासी रामउग्रह प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है कि 30 जून की शाम पांच बजे वह अपनी बाइक से लबनिया चौराहे पर बाजार में गया था। बाइक लॉक कर वह सब्जी खरीदने चले गए। लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद