फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटी का शव फेंकने जा रहे पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाने की पुलिस ने पगार चिलवान गांव के पास से लड़की का शव लेकर जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम गांव से बेटी का शव लेकर उसका पिता ऑटो से निकला था। पूछताछ में बेटी के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह बाहर रहता है और डर के मारे शव को छोटी गंडक नदी में फेंकने जा रहा था। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस से संपर्क किया। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी पिता को लेकर थाने चली गई।
रामकोला थाने की खोटही पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार द्विवेदी रामकोला-कप्तानगंज सीमा पर बह रही छोटी गंडक नदी के समीप मंगलवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक ऑटो पुलिस को देखते ही रुक गया। पुलिस के अनुसार रात होने के कारण ऑटो में बैठा एक व्यक्ति नीचे उतरा और अपनी पीठ पर एक लड़की को लेकर जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस वहां पहुंच गई और व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने देखा कि लड़की की मौत हो चुकी है। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह मृतक लड़की का पिता है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम गांव निवासी सुरेश विश्वकर्मा अपनी बेटी के शव को ठिकाने लगाने के लिए छोटी गंडक नदी के समीप पहुंचा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सरस्वती ने आत्महत्या कर ली थी। वह बाहर रहता था। बेटी की मौत की सूचना पर वह घर पहुंचा और शव को नदी में फेंकने जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ के बाद नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस आरोपी पिता व उसके बेटी के शव को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें