पडरौना। हाटा कोतवाली पुलिस ने चोरी-छिपे प्रतिबंधित पशुओं का मांस बेचने के मामले में पांच महिलाओं समेत 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 42 क्विंटल मांस आदि बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में फिरोज अंसारी, टीपू अली, रहमुद्दीन, खालिद अहमद, साहिल अहमद, आफताब आलम, मोहम्मद कैश, साहिबा, कमरुन निशा, अंजली, मैहविष, हस्बुनिशा निवासी रहमतनगर कोतवाली हाटा, मोहम्मद रईस निवासी आंबेडकर नगर हाटा, सनउअर, इमरान निवासी विशुनपुरा हाटा, सलामत अंसारी व साद अंसारी निवासी पोखरभिंडा कोतवाली हाटा, सद्दाम, सुभान अली निवासी भटहट बड़हरया थाना गुलरिहा गोरखपुर, दिलहसन, हुसैन निवासी अवरही थाना महुवाडीह देवरिया, महबूब आलम निवासी विशुनपुर भरतराय थाना रामपुर कारखाना देवरिया व जिनत अंसारी निवासी गौरी बाजार थाना गौरी बाजार देवरिया शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह के अलावा कोतवाली हाटा के पुलिसकर्मी शामिल रहे। संवाद