फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांजा के साथ पकड़े गए दो तस्कर

Wed, 12 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी, बरामद कार। संवाद
विज्ञापन
- कार की स्टेपनी, सीट और पायदान के नीचे छिपाया था 36 किलो गांजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के लतवाचट्टी नहर के पास मंगलवार को गांजा तस्करी के आरोप में दो लोग पकड़े गए। वह दोनों इनोवा गाड़ी से गांजा की तस्करी करने निकले थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। एसएचओ नीरज राय ने बताया कि 36 किलो गांजा पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को तमकुहीराज के इंस्पेक्टर नीरज राय को गांजा तस्करों के बारे में सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि लतवा चट्टी नहर के पास से इनोवा कार सवार दो युवक गांजा का सौदा करने पहुंचे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार दो लोगों ने गलत शक होने की बात बताई। गहराई से छानबीन के बाद मालूम हुआ कि दोनों ने इनोवा की स्टेपनी, सीट, पायदान के नीचे सहित अन्य जगहों पर गांजा छिपाकर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पुलिस की पूछताछ में दोनों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारन, भितहा क्षेत्र के बड़की रूपही निवासी औसिहर चौधरी(25) और राकेश राम(27) के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह लोग उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से कम दाम में गांजा लाकर बिहार और यूपी के बाॅर्डर पर बेचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें