फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Fri, 21 Oct 2022 04:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्करी के आरोपी को ले जाती पुलिस। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में ट्रक पर पशु लादकर बिहार ले जा रहे तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक तस्कर घायल हो गया। इसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच 28 पुल के समीप तुर्कपट्टी, पटहेरवा, तमकुहीराज थाने की संयुक्त टीम वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पशुओं से लदा ट्रक बिहार की तरफ जाते हुए नजर आया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने पुुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की। ट्रक लेकर भागने लगा। घेराबंदी करके पुलिस टीम ने किसी तरह से ट्रक को रोका।

इसमें से तीन लोग निकले। एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। दो अन्य तस्करों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


पूछताछ में तस्करों की पहचान बबलू पुत्र दरबारी बंजारा निवासी रहमतपुर थाना काठ जिला शाहजहांपुर, राहिल और हसन, बंजारा निवासी नगलिया हाकिल थाना अजीमनगर जिला रामपुर के रुप में हुई। ट्रक में 24 पशु लदे थे।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जांच के लिए लगी थी। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को पैर में गोली लगी है। तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें