फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्योहारों को लेकर सतर्कता बढ़ी

Tue, 08 Oct 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। त्योहारों को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क है। हर जगह निगरानी रखी जा रही है। नगर के चौराहे, गली और भीड़ भाड़ वाले स्थलों से गुजरने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन

ये बातें कसया सीओ कुंदन सिंह ने कही। वे सोमवार को कुशीनगर और कसया में पुलिस ने अभियान चलाकर जांच कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस हर जगह पैनी नजर रख रही है। सकशुल संपन्न कराने के लिए जांच पड़ताल भी चल रही है। इस क्रम में कुशीनगर में संचालित होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य सभी स्थलों पर निगाह रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। होटलों की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। वहीं फोरलेन विशुनपुरा कट व कुशीनगर मुख्य गेट सहित तमाम स्थलों पर पुलिस तैनात रहकर आने जाने वालों पर भी नजर बनाए रखने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें