गुरवलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के अलावा एनएच 727 और मुख्य जिला मार्ग कसया सेवरही, समउर पटहेरवा पडरौना, सेवरही, तमकुहीराज, आदि सड़कों पर पेड़ गिरे मिले। सोन्दिया बुजुर्ग में नाला निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे के कारण सड़क किनारे लगे हाई वोल्टेज विद्युत पोल छह ज़मीन पर गिर गये हैं।