पडरौना। सेवरही थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट आदि के मामले में वांछित आरोपी शेरे अली निवासी दुमही थाना सेवरही को गिरफ्तार किया है। उसकी तलाश में काफी दिनों से पुलिस जुटी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ दिग्विजय नारायण राय, एसएसआई राजेंद्र सिंह, एसआई पंकज कुमार, कांस्टेबल विमलेश सिंह व सुनील कुमार सिंह शामिल रहे। संवाद