फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ प्रसारण, लोगों में बांटी मिठाइयां

Mon, 10 Jun 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। नगर पंचायत दुदही के गांधी चौक पर भाजपा नेता राजन ब्याहुत ने पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण का प्रसारण किया। इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखने आये लोगों में मिठाइयां बांटी। कस्बा निवासी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। रविवार की शाम 7:15 बजे नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर किया गया। भाजपा नेता राजन ब्याहुत ने गांधी चौक पर प्रसारण कराया तो नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम ने कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण का प्रसारण कराया। इस दौरान सभासद गुड्डी देवी, उपेंद्र गुप्ता, दिवाकर मद्धेशिया, शंभू, सलामत, फैयाज अंसारी, दीपक मिश्र, राजेंद्र सिंह, नवीन ओझा, रामानंद उपाध्याय, अंजेश भारती, पारस नाथ जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, हेमंत कुमार, ध्रुव गुप्ता, शेषनाथ ब्याहुत, रमाशंकर ब्याहुत, रवि कुमार, पवन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें