फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम श्री विद्यालय का मनाया गया वार्षिकोत्सव

Fri, 27 Mar 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर फुलवरिया पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मनमोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय कहा कि शिक्षा से बच्चों का समग्र विकास होता है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा से जुड़े बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया है। शैक्षिक आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने से उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव हो सकेगा। बीईओ रजनीश द्विवेदी ने शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन व विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन शंभू कुशवाहा ने किया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, राम आधार राजभर, प्रधान आशुतोष चौहान, सूरज गोविंद राव, हरगोविंद रौनियार, पुरुषोत्तम दूबे, धर्मेंद्र राव, संजय मणि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें