फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे के तत्काल कोटा में भी खेल, 24 टिकट के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्वाेत्तर रेलवे के सुरक्षा बलों ने तमकुहीराज बाजार में मारा छापा
विज्ञापन





कुशीनगर/कप्तानगंज। पूर्वाेत्तर रेलवे की आरपीएफ टीम ने तमकुहीराज बाजार में बाबू कंप्यूटर की दुकान में छापा मारा। आरपीएफ टीम को दुकान के अंदर से 24 तत्काल एवं सामान्य टिकट मिले। टीम ने एक व्यक्ति को वहां से पकड़ा है। बरामद टिकटों की कीमत 36,559 रुपये है। पकड़ा गया आरोपी तमकुहीराज का ही रहने वाला है। उस पर रेलवे के टिकटों के अवैध कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज के उप निरीक्षक रणजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार राय, कांस्टेबल महेश सिंह, इंद्रजीत यादव और रामजी सिंह ने तमकुहीराज बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित ओवरब्रिज के किनारे स्थित बाबू कंप्यूटर की दुकान पर छापा मारा। दुकान में कार्य करने वाले भटवलिया नंबर-दो निवासी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 अदद तत्काल एवं सामान्य रेलवे ई टिकट मिला। जिसकी कुल कीमत 36,559 रुपये है। दुकान पटहेरवा के देवरिया वृत गांव निवासी विपिन शर्मा की है। दुकान संचालक मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 से 6 सौ रुपये अधिक दाम पर बेचता था टिकटआरपीएफ के दरोगा ने बताया कि फिरोज अंसारी ने पूछताछ में कुबूल किया कि वह आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर निजी यूजर आईडी का प्रयोग कर तत्काल व सामान्य रेलवे ई-टिकट बनाकर बेचता था। तत्काल टिकटों के बदले में वह 5 से 6 सौ रुपये और सामान्य टिकट पर दो से तीन सौ रुपये अधिक लेता था। बरामद टिकट में फिरोज के खुद की यूजर आईडी से 21 टिकट बनाए गए थे। आरपीएफ कप्तानगंज की तरफ से फिरोज के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। केस के विवेचक एएसआई अजय कुमार राय ने बताया कि दुकान संचालक विपिन शर्मा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें