दुदही। दुबौली बाज़ार में छठ पर्व पर डोल निकाला गया। सेवरही औऱ पडरौना के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। सोहरौना हनुमान मंदिर से उठे डोल को चंपापुर, जंगल लाला छपरा, दुबौली बाज़ार, मटीयरवा आदि गांव का भ्रमण कराया गया। डोल के पीछे हजारों की संख्या में लोग चल रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे डोल दुबौली बाज़ार पहुचा, जहां खिलाड़यों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसी गांव में वर्ष 2011 में ताज़िया को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद यहां के दोनों समुदाय के लोग यह डोल निकालते हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए थे। संवाद
क