फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पौधरोपण से होगा पर्यावरण संरक्षण

Wed, 09 Oct 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में मंगलवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की तरफ से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता गोष्ठी हुई। इसके बाद कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

समाजशास्त्र के सहायक आचार्य डॉ. पीयूष सिंह ने कहा कि भौतिक संसाधनों को जुटाने में लोग प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इसको बचाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। इसके बाद कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। गोष्ठी का संचालन नयी दिशा के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने किया।
इस दौरान समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, शिव प्रकाश पांडेय, ऐश्वर्य पाठक, डॉ. शम्भू प्रसाद, डॉ. विश्वंभर प्रजापति, ओम नारायण, डॉ. आशुतोष सिंह, साक्षी मिश्रा, ब्यूटी तिवारी, सत्य प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें