पकवा इनार। माथा कुंवर मंदिर के पास नगर पालिका की तरफ से पौधरोपण हुआ। इसमें शोभाकारी पौधे लगाए गए। ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पौधरोपण कर हरियाली फैलाई जा सकती है। अधिक पौधरोपण से वायुमंडल में प्राण वायु का संचार होगा। उन्होंने कहा कि नगर के सभी 27 वार्डों में पौधरोपण कराया जाएगा। इस दौरान सभासद केशव सिंह, पूर्व सभासद रामअधार यादव, निखिल मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद